{"_id":"5f469e438ebc3e873f79dcc7","slug":"sdm-written-on-private-car-police-fined-hamirpur-hp-news-sml3429952128","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कार पर एसडीएम लिखने पर पुलिस ने चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कार पर एसडीएम लिखने पर पुलिस ने चालान काटा
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सरकार में ऊंचे पदों पर विराजमान अधिकारी ही मोटर वाहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला हमीरपुर में एसडीएम और आरटीओ समेत अन्य पदों का रौब दिखाती स्टिकर लगी निजी गाड़ियां घूम रही हैं। बुधवार को मिनी सचिवालय में भी एक निजी कार पर एसडीएम लिखने पर पुलिस ने चालान काटा। पुलिस ने संबंधित अधिकारी को गाड़ी के आगे और पीछे शीशे पर लगे एसडीएम के स्टिकर को हटाने के निर्देश भी दिए। हालांकि, जिस अधिकारी का पुलिस ने चालान काटा है वह वर्तमान में एसडीएम नहीं हैं। पूर्व में वह एक उपमंडल में एसडीएम के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पूर्व भी कांगड़ा जिले के एक एसडीएम को नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से उपलब्ध करवाई गई टैक्सी गाड़ी से पुलिस इस तरह के स्टिकर और नंबर प्लेट के ऊपर लगी एसडीएम की प्लेट हटा चुकी है। लेकिन, जिले में इस तरह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि निजी गाड़ी पर लगे स्टिकर पर कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर कार्रवाई हो चुकी है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत किसी भी सरकारी व निजी वाहन पर नंबर प्लेट के अलावा अन्य कुछ लिखना गलत है।
मास्क न पहनने पर पुलिस ने 18 लोगों के काटे चालान
जिला मुख्यालय में बिना मास्क बाजार में घूमने पर पुलिस ने 18 लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस ने सभी लोगों से घर से निकलते ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील भी की है ताकि, कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के मास्क न पहनने पर चालान काटे हैं।
विज्ञापन
बाक्स:
मेडिकल कॉलेज के मंदिर का शीशा तोड़ चढ़ावे की राशि उड़ाई
डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के परिसर में स्थापित मंदिर का मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने शीशा तोड़ चढ़ावे की राशि पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, चढ़ावे की राशि 500 रुपये कम बताई जा रही है लेकिन, अस्पताल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।