{"_id":"66f681fd4453e3ffc10a3aab","slug":"sdm-inspected-mining-lease-in-sunehal-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136880-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम ने सुनैहल खड्ड में माइनिंग लीज का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एसडीएम ने सुनैहल खड्ड में माइनिंग लीज का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जाहू के तीन पब्लिक स्कूलों की बसों का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने जाहू में सुनैहल खड्ड की माइनिंग लीज का निरीक्षण करके निर्धारित क्षेत्र में ही खनन करने की हिदायत दी। उन्होंने खड्ड में हो रहे खनन को भी देखा। इस दौरान खनन विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि क्षेत्र में कार्य में लगे बाहरी राज्यों के मजदूरों व अन्य लोगों का पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है। समय रहते ठेकदार, भवन मालिक बाहरी राज्यों के लोगों का पुलिस थाने व पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाएं अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके उपरांत एसडीएम संजय स्वरूप ने जाहू क्षेत्र के तीन निजी स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया तथा वाहन चालकों-परिचालकों व स्कूल प्रबंधकों के बातचीत करके बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए। इस दौरान वाहन चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेवारी चालकों व परिचालकों की सबसे ज्यादा है। बच्चों को बसों में बैठाने से पहले उनके नामों की सूची, अभिभावक का नाम, मोबाइल फोन और ब्लड ग्रुप सहित जरूर लगाएं तथा बसों से बच्चों को उतारने के बाद सड़क पार करवाने में अपनी जिम्मेवारी को निभाएं। बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की तथा नशे से दूर रहने व अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।