फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Scooty parked in the story and three gas cylinders burnt

Hamirpur (Himachal) News: स्टोर में खड़ी स्कूटी और तीन गैस सिलिंडर जले

Fri, 09 Dec 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Scooty parked in the story and three gas cylinders burnt
नादौन में दुकान में भड़की आग को बुझाने के प्रयास करते स्थानीय बाशिंदे। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। नादौन-ज्वालाजी मार्ग पर स्थानीय उप डाकघर के निकट सड़क किनारे एक सब्जी की दुकान के स्टोर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया। इस घटना में एक स्कूटी सहित स्टोर में रखे 3 गैस सिलिंडर व अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। गनीमत यह रही कि यह सिलिंडर खाली थे। दुकान के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय जब वह अपनी दुकान पर थे तो अचानक स्टोर से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

जब तक स्टोर का दरवाजा खोला गया, अंदर खड़ी स्कूटी में आग भड़क चुकी थी। पता चलते ही आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड ज्वालामुखी को सूचना दी गई। इस दौरान पास ही स्थित एक रेस्टोरेंट के बोर से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। ज्वालामुखी से पहुंची अग्निशमन केंद्र की टीम ने भी आग बुझाई। आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर वहीं फेंक दी होगी। वहीं, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी नादौन विजय धीमान ने बताया कि हलका पटवारी को नुकसान का आकलन करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

नादौन में अग्निशमन केंद्र होता तो बच जाती स्कूटी
नादौन में अग्निकांड की घटना ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल नादौन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक अग्निशमन केंद्र की स्थापना नहीं हो पाई है। अगर नादौन में अग्निशमन केंद्र होता तो स्कूटी व स्टोर में रखे सामान को जलने से बचाया जा सकता था। अग्निकांड पर हमीरपुर और ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि हमीरपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अग्निशमन केंद्र स्थापित हैं, लेकिन इतने बड़े व्यापारिक स्थल नादौन में अग्निशमन केंद्र खोलने की किसी भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक 30 किलोमीटर का सफर तय कर गाड़ी हमीरपुर से नादौन पहुंचती है, काफी देर हो जाती है और ऐसे में अग्निकांड की घटनाओं में लोगों की संपत्ति जलकर राख हो जाती है। लोगों ने फिर स्थानीय प्रशासन तथा सत्ता में काबिज होने जा रही सरकार से आग्रह किया है कि नादौन में अग्निशमन केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed