Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Science lab work did not progress beyond survey

Hamirpur (Himachal) News: सर्वे से आगे नहीं बढ़ा साइंस लैब का कार्य

Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
साहो के कीड़ी स्कूल में बनाई जानी है लैब
विज्ञापन

फरवरी 2022 में स्वीकृत हुआ है बजट
विद्यार्थी चंबा या साहो जाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में साइंस लैब बनाने का कार्य सर्वे और चूना डालने से एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है। हालांकि, ग्रामीणों की मांग पर स्कूल में साइंस लैब बनाने को लेकर फरवरी 2022 में तत्कालीन सरकार की ओर से एक करोड़ 58 लाख 53 हजार का बजट भी स्वीकृत किया गया। इससे विद्यालय में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की साइंस लैब बनाई जानी थीं। इसके उपरांत वर्ष 2021-2022 में दो लाख की धनराशि लोक निर्माण विभाग को रिलीज भी की गई। साथ ही वर्ष 2022-2023 में एक बार फिर पांच लाख की राशि विभाग को रिलीज की गई लेकिन, हैरत की बात है कि महज विभाग की ओर से जमीन चिह्नित करने, चूना डालने और सर्वे से आगे साइंस लैब का निर्माण नहीं बढ़ पाया। ऐसे में विज्ञान संकाय पढ़ने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को 25 किलोमीटर से लेकर 15 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय चंबा या साहो का रुख करना पड़ रहा है। वर्तमान में आलम ये है कि विद्यालय में विज्ञान संकाय पढ़ने वाले महज 10 विद्यार्थी ही शेष बचे हैं। हालांकि, विद्यालय में छठी कक्षा से लेकर जमा दो तक 430 विद्यार्थी शिक्षारत हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन सिंह, अभिभावकों में सुमित्रा देवी, पिंकी देवी, अर्जुन सिंह, किशन चंद, दलीप कुमार, कमलेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने के लिए अठलुई, गुवाड़, कीड़ी और सराहण पंचायतों से बच्चे मीलों का सफर तय कर पहुंचते हैं लेकिन, स्कूल में साइंस लैब का अभाव विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ा रहा है।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य तिलक राज ने बताया कि साइंस लैब का कार्य शुरू न होने के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। विभागीय जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed