फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School heads will have to present their demands within 10 days; private companies will cooperate in the rejuvenation.

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल प्रमुखों को 10 दिन में रखनी होंगी अपनी मांगें, कायाकल्प में सहयोग करेंगे निजी कंपनियां

Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में संसाधनों और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से निजी कंपनियां सरकारी स्कूलों के विकास में सहयोग करेंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और स्कूल प्रमुखों को 10 दिनों के भीतर अपनी विकास संबंधी मांगों (डिमांडों) को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

यह पहल सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराना है। विद्यांजलि पोर्टल पर सीएसआर पहल के जरिए अब बड़ी निजी कंपनियों को स्कूलों के साथ जोड़ा जा रहा है। स्कूल प्रमुखों को अपने स्कूलों की विकास संबंधी मांगों को निर्धारित थीम के आधार पर विद्यांजलि पोर्टल पर सीएसआर पहल के तहत अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

मांगें अपलोड होने के बाद निजी कंपनियां अपनी सीएसआर नीति के तहत इन जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों में सहयोग करेंगी। निजी कंपनियां अपनी सीएसआर राशि का 20 प्रतिशत तक स्कूलों के विकास, संसाधनों, फर्नीचर, खेलकूद गतिविधियों, शिक्षा और भवन निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों में योगदान देंगी। इससे सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी को दूर होगी और उनका उत्थान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले विद्यांजलि पोर्टल के तहत समाजसेवी और स्वयंसेवक स्कूलों से जुड़ते थे। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने स्कूल शिक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे सीएसआर पहल के तहत भी विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और निजी कंपनियों से सहयोग ले सकते हैं। वर्तमान में भी जिलाभर के कई स्कूलों में विद्यांजलि के माध्यम से समाजसेवी सहयोग कर रहे हैं। अब निजी कंपनियों के जुड़ने से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।


स्कूलों में सीएसआर पहल के तहत निजी कंपनियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि स्कूलों के विकास कार्यों में योगदान दिया जा सके। सभी शिक्षक 10 दिन के भीतर पोर्टल पर अपने स्कूलों की डिमांड अपलोड कर दें, जिससे कार्यों में सहयोग मिलना शीघ्र शुरू हो सके।
-सुनील कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed