फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   save atmosphear

डीएवी के बच्चों ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डीएवी स्कूल हमीरपुर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने अपने ही घरों में बैठकर विश्व पर्यावरण दिवस पर बेहतरीन पोस्टर बनाए। कई विद्यार्थियों ने तो अपने घरों के आसपास पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों में ख्याति, रिया, हर्षिता, मन्नत, श्रुति, आयुष, जागृति, अथर्व, आरव, प्राची, इशिता, लवण्या, अपराजित, प्रियल खन्ना, गरिमा, क्षितिज, सौम्या, अलीशा, प्रकृति, बलविंद्र सिंह, जाह्नवी, संचिता, स्वास्तिक, आदित्य, सोनल, अर्शिया, आदित्य और जोया पराशर आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के भी सभी अध्यापकों ने ऑनलाइन माध्यम से सभी बच्चों को पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा वैश्विक बीमारी कोविड-19 को देखते हुए घर पर सुरक्षित रहने के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल चौरी के बच्चों ने ऑनलाइन मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टर और नारा लेखन के माध्यम से समाज को भी जागरूक करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि चौरी के स्काउट एवं गाइड, एनएसएस वालंटियर और अन्यों बच्चों को अलग-अलग प्रतियोगिता में काम दिया गया था। जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया। प्रतियोगिता में दीपिका, साहिल, शिवा, पूजा, पलक, अभिषेक, कंगना, रिया, पीयूष, अंजलि और शानू इत्यादि ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने गांव बकारटी में पौधरोपण किया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव के बच्चों ने पेंटिंग भी तैयार की। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अभिषेक चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपमंडल बड़सर के तहत वन विभाग चकमोह ने बीओ राजकुमार की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर बीओ लोहारली अशोक कुमार, चकमोह पंचायत प्रधान फूलां देवी, कलवाल पंचायत उपप्रधान संजय शर्मा, सभी बीटों के गार्ड और फायर वाचर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed