फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Saras fair will not be held this time, funds not received from government

Hamirpur (Himachal) News: इस बार नहीं लगेगा सरस मेला, सरकार से नहीं मिला फंड

Tue, 19 Mar 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
अब आचार संहिता के चलते जारी नहीं हो सकता फंड
विज्ञापन

पिछले वर्ष देशभर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हस्त निर्मित उत्पाद बेचे थे

70 लाख रुपये किए गए थे खर्च, इस बार नहीं मिल पाएगा महिलाओं को मौका

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। इस बार राष्ट्र स्तरीय होली मेले में सरस मेले का आयोजन नहीं हो पाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए समय पर फंड नहीं दिया गया है। अब आचार संहिता के चलते फंड नहीं आ सकता। पिछले वर्ष पहली बार राष्ट्र स्तरीय होली मेले में सरस मेला लगाया गया था। इसमें देशभर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया था। 26 राज्यों की विभिन्न क्राफ्ट के अलावा उनकी संस्कृति को दर्शाने के लिए महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई थी। यह इस मेले का आकर्षण रही थी।

ऐसे में उन महिलाओं जो स्वयं सहायता समूहों से हैं और अपने उत्पादों को होली मेले में बेचने की तैयारियां कर रही थीं, उनको यह मौका नहीं मिलेगा। सरस मेले में महिलाएं अपने उत्पाद बेचकर आर्थिकी सुदृढ़ कर रही थीं। पिछले वर्ष सरस मेले के लिए करीब 70 लाख का बजट स्वीकृत हुआ था। सरस मेले में हर विभाग ने अपनी कोई न कोई गतिविधि की थी। इस बार ये सब गतिविधियां भी नहीं होंगी। इस बारे में पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने कहा कि सरस मेले के लिए फंड नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed