फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanjeev unanimously becomes the District President of ITI Technical Employees Union

Hamirpur (Himachal) News: संजीव सर्वसम्मति से बने आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

Sat, 24 Feb 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
बृजेश कुमार को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशि पाल शर्मा को चुना महासचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। राजकीय आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक आईटीआई रैल के सभागार में आईटीआई के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई। इसमें पुरानी जिला इकाई को भंग करके नई का गठन किया गया। बैठक के अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी परमार ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि संजीव धीमान को सर्वसम्मति से जिला हमीरपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बृजेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को उपाध्यक्ष व शशि पाल शर्मा को महासचिव चुना गया।

इसी तरह से विकास चौधरी को सचिन का दायित्व दिया और अमित शर्मा को कोषाध्यक्ष, दलबीर सिंह प्रेस सचिव, ताराचंद को संगठन सचिव, तिलकराज को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार सलाहकार के अतिरिक्त सनी कुमार, मोजी राम, शमशेर सिंह, बिहारी लाल, अशोक कुमार, संतोष कुमार, राज कुमार, अंजू लता व कांता कुमारी को सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

अब शीघ्र ही प्रदेशस्तर की जिला इकाइयों के चुनाव 24 मार्च तक पूर्ण करवाने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव धीमान ने चुनाव प्रभारी, पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार व अनिल कुमार के अलावा समस्त कार्यकारिणी का उन्हें अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आईटीआई रैल के ग्रुप इंस्ट्रक्टर वीरेंद्र कुमार व आईटीआई घुमारवीं में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के इंस्ट्रक्टर अनिल कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed