{"_id":"67c5ab6840bf88d6d00e3664","slug":"sanjeev-and-hitler-thakur-appointed-general-secretaries-of-sameerpur-division-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-149688-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संजीव और हिटलर ठाकुर समीरपुर मंडल के महामंत्री नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संजीव और हिटलर ठाकुर समीरपुर मंडल के महामंत्री नियुक्त
Tue, 04 Mar 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजपा के समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कार्यकारिणी में एडवोकेट संजीव डोगरा, कैप्टन हिटलर ठाकुर महामंत्री, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, राकेश कुमार, कमलेश शर्मा, संजय, कोषाध्यक्ष अनीता जसवाल, सचिव रतन चंद, कमलेश कुमारी, अनीता कुमारी, राजेश कुशलेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अनीश ठाकुर, प्रवक्ता अनूप शर्मा, कार्यालय सचिव पुष्पा ठाकुर, हेमराज कतना, आईटी संयोजक यशदीप चंदेल, सह संयोजक गुलशन, सोशल मीडिया संयोजक वीरेंद्र सह संयोजक डिंपल कुमार नियुक्त किए गए है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा एवं दलवीर सिंह होंगे।
विज्ञापन