{"_id":"6ab96774314a33976d027c57","slug":"mann-ki-baat-program-listened-to-in-gwardu-and-balh-bihal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-209989-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ग्वारड़ू और बल्ह बिहाल में सुना मन की बात कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ग्वारड़ू और बल्ह बिहाल में सुना मन की बात कार्यक्रम
Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
ग्वारड़ू में पौधरोपण करते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। भाजपा।
आंगन उत्सव के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊहल/बिझड़ी/भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत ग्वारड़ू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। इसके अलावा बिझड़ी के बल्ह बिहाल बथू नंबर 85 विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक ने यहां पर लोगों से सीधा संवाद कर जन समस्याएं सुनीं।
वहीं भोरंज के बूथ नंबर 33 डाडू में भाजपा किसान मोर्चा समीरपुर मंडल के महामंत्री राकेश शर्मा की मौजूदगी में मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया। गवारड़ू में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत ग्वारड़ू के प्रधान अनिल काकू, जिला परिषद सदस्य मंजीत धीमान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आंगन उत्सव कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान को सराहा गया तथा समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत स्थानीय जल स्रोतों की सफाई और पौधरोपण किया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छ जल स्रोतों और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई।