फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sanjauli won in men's category and Mandi won in women's category.

Hamirpur (Himachal) News: पुरुष वर्ग में संजौली और महिला वर्ग में मंडी ने बाजी मारी

Wed, 16 Oct 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सचित्र यूथ के लिए
विज्ञापन

सुजानपुर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में पुरुष एवं महिला वर्ग की अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्यातिथि के रूप में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि एसपी भगत सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों को खेलों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। खेलों के माध्यम से हम शारीरिक रूप से तो विकसित होते हैं, साथ ही सामाजिक और मानसिक दृष्टि से भी हम निरंतर उन्नति को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत अधिक योगदान है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 38 महाविद्यालयों से छात्र-छात्राओं की 65 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय संजौली के छात्र सुजल वर्मा, भुवनेश कालिया, अर्पित वेक्टा, सूर्यांश वर्मा और मयंक शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। डीएवी कॉलेज कांगड़ा के हिमांशु गर्ग, प्रणव, कुशल भल्ला, काव्या शर्मा, लोकेंद्र हेटा द्वितीय स्थान पर रहे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पीजी सेंटर शिमला के अक्ष शर्मा, अक्षय कुमार, कार्तिक राठौर, तुषार पाठक, राजेश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय मंडी की मनिका शर्मा, अनीता कुमारी, गुंजन, ललिता बलिया, हिमाक्षी और ममता ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। डीएवी कॉलेज कांगड़ा की केशवी, आस्था वर्मा, कशक और पलक भावटा द्वितीय स्थान पर रहीं। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की अंकिता शर्मा, आयुषी, अंशिका नांगला, कल्पना कुमारी, अंकिता शर्मा और सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में बोर्ड पुरस्कार महिला विजेताओं में राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर की मोनिका, डीएवी कॉलेज कांगड़ा की पलक, राजकीय महाविद्यालय करसोग की करुणा, राजकीय महाविद्यालय मंडी की गुंजन तथा हिमाक्षी ने पुरस्कार प्राप्त किया। बोर्ड पुरस्कार पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राजेश शर्मा, राजकीय महाविद्यालय संजौली के सूर्यांश, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय यूआईटी के अमित सूद, राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के सौरभ शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ इस अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में डॉक्टर कुलदीप सिंह, विश्वविद्यालय अधिकारी के रूप में प्रो. अश्विनी लखनपाल, प्रो. संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed