फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sakshi of Maharal will show strength in National Kabaddi

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय कबड्डी में दमखम दिखाएंगी महारल की साक्षी

Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत महारल से साक्षी शर्मा हरियाणा में होने वाली सीनियर महिला राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राष्ट्र स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 मार्च तक किया जाएगा। ग्राम पंचायत महारल के प्रधान विजय कुमारी ने कहा कि साक्षी शर्मा सामान्य परिवार से संबंध रखती है।
विज्ञापन

साक्षी का शुरू से ही खेलों की तरफ ध्यान रहा है। उन्होंने कहा कि साक्षी इससे पूर्व कई कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। वर्तमान में साक्षी शर्मा गौतम कॉलेज हमीरपुर में स्नातक की पढ़ाई कर रही है और निजी अकादमी में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

राष्ट्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेेने पर सभी ग्रामीणों ने साक्षी शर्मा को बधाई दी है। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी साक्षी शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed