फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sacrifice of trees in expansion of Saloni-Deotsiddh road

Hamirpur (Himachal) News: सलौनी-दियोटसिद्ध सड़क के विस्तारीकरण में पेड़ों की बलि

Wed, 13 Aug 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice of trees in expansion of Saloni-Deotsiddh road
सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर गिरे पेड़। संवाद।
बिझड़ी (हमीरपुर)। सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर इस बरसात में पेड़ खूब बलि चढ़ रहे हैं। यहां पर सड़क के विस्तारीकरण के लिए किनारे पर खोदाई की गई है। इस खोदाई से जंगल के पेड़ों की जड़ें खोखली हो गई हैं।
विज्ञापन

इस मुख्य मार्ग पर दर्जनों हरे चीड़ के पेड़ अपनी जड़ों से उखड़कर धराशायी हो चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि कई अन्य पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं, लेकिन संबंधित विभाग जान-बूझकर अंजान बना हुआ है। सलौणी से बिझड़ी सड़क मार्ग के विस्तारीकरण कार्य के दौरान सैकड़ों हरे-भरे चीड़ के पेड़ कटाई की जद में आ गए थे।
विज्ञापन

वहीं, सड़क किनारे खोदाई के कारण कई पेड़ों की जड़ें खोखली हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क तो बना दी, लेकिन इन असुरक्षित पेड़ों को हटाने की कोई जहमत नहीं उठाई। वन विभाग ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा यह है कि अब तक सलौणी से सोहारी तक के क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिर चुके हैं और इससे दोगुने पेड़ कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गिरते पेड़ों से जहां एक तरफ बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं यह मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है। ये पेड़ कभी भी किसी वाहन या व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकते हैं, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
क्षेत्र के वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और इसका तत्काल समाधान निकाला जाए, ताकि वन संपदा की रक्षा हो सके और लोगों को भी किसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े।


अधिकारी प्रक्रिया में अटके
वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़सर, मनीष कुमार ने कहा कि डेंजर जोन में खड़े पेड़ों को काटने की अनुमति देना उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के अधिकार क्षेत्र में आता है। सड़कों के किनारे खतरा बने पेड़ों की सूचना लोक निर्माण विभाग द्वारा दी जाती है, जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।

सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर गिरे पेड़। संवाद।

सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर गिरे पेड़। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed