फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ruined Janjghar inhabited after 20 years

Hamirpur (Himachal) News: 20 वर्ष बाद खंडहर जंजघर आबाद

Wed, 20 Nov 2024 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 20 Nov 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Ruined Janjghar inhabited after 20 years
खुड्डी गांव में स्थित जंजघर की 20 साल बाद हुई मरम्मत। स्रोत : संवाद
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ स्थित खुड्डी गांव का जंजघर अब 20 वर्षों बाद फिर आबाद हो गया है। मरम्मत के बाद अब जंजघर उपयोग के लिए तैयार है। नगर परिषद ने जंजघर की खस्ता हालत को देखते हुए पांच लाख रुपये का बजट खर्च कर इसका जीर्णोद्धार किया है।
विज्ञापन

पहले जंजघर की स्थिति इतनी खराब थी कि यह लोगों के लिए सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए उपयोगी नहीं था, लेकिन अब यह पूरी तरह से मरम्मत होने के बाद पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है। 20 वर्षों से बंद पड़ा जंजघर कई कारणों से खंडहर में तब्दील हो गया था। जंजघर के लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से सड़ चुके थे और परिसर भी अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन

इसका असर यह था कि गांववाले इस स्थान का उपयोग सामाजिक समारोह, जैसे विवाह, जन्मदिन, धार्मिक आयोजन आदि के लिए नहीं कर पाते थे। लोगों की मांग को देखते हुए नगर परिषद ने इसे गंभीरता से लिया और मरम्मत कार्य के लिए बजट मंजूरी किया। इसके बाद मरम्मत कार्य में हॉल, कमरे और रसोईघर का रंग रोगन, पुराने दरवाजों और खिड़कियों को बदलकर नए एल्युमिनियम के दरवाजे और खिड़कियां लगाए, शौचालयों की मरम्मत की और पीने के पानी की टंकी की व्यवस्था की। इसके अलावा, जंजघर तक जाने वाली सड़क का पक्का निर्माण भी किया गया है, ताकि कार्यक्रमों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने बताया कि इस जंजघर की मरम्मत से अब न सिर्फ वार्ड आठ के लोग, बल्कि पूरे शहर के लोग भी यहां आसानी से कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले इस स्थान की खस्ता हालत के कारण लोगों को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी मुश्किलें आती थीं, लेकिन अब यह स्थान पूरी तरह से तैयार है। यहां अब लोग इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, और यह वार्डवासियों के लिए एक उपयोगी स्थान बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed