{"_id":"67f922c66e42db0f3004ca0a","slug":"rs-bali-will-preside-over-himachal-day-celebration-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-153078-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आरएस बाली करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आरएस बाली करेंगे हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता
Sat, 12 Apr 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। 78वां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली करेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन