फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 54.22 crore gift to Hamirpur

हमीरपुर जिला को मुख्यमंत्री जयराम ने दी 54.22 करोड़ रुपये की सौगात

Tue, 11 Oct 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 54.22 crore gift to Hamirpur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से सुजानपुर विस क्षेत्र में किए विभिन्न योजनाओं ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू जिले से वर्चुअल माध्यम से हमीरपुर जिले के लिए 54.22 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किए। अब नादौन के नवनिर्मित मिनी सचिवालय और हमीरपुर में आरटीओ कार्यालय का सीधा लाभ यहां की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा में लगभग 2.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरटीओ भवन और विधानसभा क्षेत्र बड़सर के भोटा क्षेत्र में 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित होम गार्ड भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्थानीय बचत भवन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, एसडीएम मुनीष सोनी के अतिरिक्त अन्य पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र नादौन के लिए लगभग 10.39 करोड़ रुपये से निर्मित मिनी सचिवालय भवन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। विधानसभा क्षेत्र नादौन में मिनी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अग्निहोत्री ने बताया कि मिनी सचिवालय बनने से उपमंडल के करीब आधा दर्जन विभिन्न सरकारी कार्यालय एक ही छत के नीचे आएंगे। इससे लोगों को अपने काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हरदयाल, महामंत्री पवन शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस, बीडीसी अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, जिला परिषद सदस्य आशीष डोगरा, इंदु बाला, प्रागुण गौतम, अवनीश जंबाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसडीएम विजय कुमार, तहसील मनोहर शर्मा, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, बीडीओ आकांक्षा शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाक्स:
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में 40.66 करोड़ के उद्घाटन- शिलान्यास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में लगभग 40.66 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 684.69 लाख रुपये से व्यास नदी के बाईं ओर गांव बेरी से पलाही तक (फेस-1) बाढ़ नियंत्रण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उठाऊ जलापूर्ति योजना लगवालती बमसन के तहत मौजूदा विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं से विकास खंड टौणी देवी के लिए 2298 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना और ग्राम पंचायत जांगल और खैरी के विभिन्न गांवों के लिए 446 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना और 638 लाख रुपये की लागत बनने वाली बैरी बगेहड़ा और पलाही, जोल उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अंजना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह, एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed