{"_id":"67326bc03c27cd692506bd76","slug":"rs-30-lakh-spent-from-mla-fund-in-lohdar-panchayat-lakhanpal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-140568-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहडर पंचायत में विधायक निधि से खर्च किए 30 लाख रुपये : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहडर पंचायत में विधायक निधि से खर्च किए 30 लाख रुपये : लखनपाल
Tue, 12 Nov 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
लोहडर पंचायत में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ विधायक इंद्रदत्त लखनपाल। स
सचित्र-
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लखनपाल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सोमवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहडर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अंबोहा, रोपड़ी, सुफाण, उलेड, कन्नड़, चोआ, जंद्रोह, धमाणी, और खनसरा गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को लंबित समस्याओं का शीघ्रता से निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक लोहडर पंचायत के विकास कार्यों के लिए उनकी विधायक निधि से 30 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस राशि का उपयोग सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, सामुदायिक भवन, और शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने में किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में पंचायत के हर गांव के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा, बीडीसी सदस्य शर्मिला, पंचायत प्रधान इंदुबाला और पंचायत उपप्रधान रमेश चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।