फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 14 lakh 85 thousand approved from Chief Minister's Relief Fund to help 41 people

Hamirpur (Himachal) News: मुख्यमंत्री राहत कोष से 41 लोगों की सहायता के लिए 14 लाख 85 हजार मंजूर

Wed, 24 Jul 2024 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
सबसे अधिक भलवाली गांव के रविंद्र नाथ को 2 लाख की सहायता, सीएम का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। गंभीर बीमारियों के पीड़ित लोगों के उपचार और एक गरीब कन्या की शादी के लिए भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 41 लोगों के लिए सरकार ने करीब 14 लाख 85 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्थानीय विधायक सुरेश कुमार की मांग पर जारी की गई है। पहली बार इतनी ज्यादा राशि स्वीकृत करने पर पंचायत प्रतिनिधियों और सहायता प्राप्त करने वाले परिवारजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 लोग कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और अपना उपचार करवाने में असमर्थ हैं। समस्त लोगों ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार के पास आवेदन करके सरकार की ओर से सहायता देने की मांग की थी। इसमें भोरंज उपमंडल के भलवानी गांव के रविंद्र कुमार को सबसे अधिक 2 लाख, बधानी पंचायत के गांव भरठयाण के नेकराज को एक लाख, जाहू पंचायत के सुलगवान गांव के अजय सिंह को एक लाख, अश्वनी सिंह गांव भुक्कड़ को एक लाख, मुंडखर गांव की तृप्ता देवी को 70 हजार व जाहू पंचायत के राकेश कुमार को भी 70 हजार की राशि दी गई है। इसके अलावा अन्य लोगों को पांच, दस, पंद्रह, बीस हजार से 60 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि जगदीश चंद गांव धिरड़ की लड़की की शादी के लिए शगुन के रूप में पांच हजार की राशि दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को यह राशि भोरंज उप मंडल नगारिक अधिकारी के माध्यम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed