फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rs 127 crore will reduce drinking water shortage in Badsar assembly constituency

Hamirpur (Himachal) News: 127 करोड़ रुपये से विधानसभा क्षेत्र बड़सर में पेयजल किल्लत होगी दूरी

Fri, 30 Jun 2023 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के लोगों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से बड़ी जल परियोजना को शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। जल परियोजना के तहत विभाग की ओर से भाखड़ा बांध से प्रतिदिन 155 लाख लीटर पानी बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 294 गांवों को तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति व्यक्ति 100 लीटर पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और इसके लिए 127 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। इसका निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया जा चुका है। कंपनी को दो वर्ष के भीतर इस कार्य को पूरा करने का समय दिया गया है। जल शक्ति विभाग की बड़ी जल परियोजना बिलासपुर जिले के कोसरिया से बड़ाग्रा होते हुए विकास खंड बिझड़ी की ग्यारह ग्रा पंचायत के चंबेह पहुंचेगी और यह गांव काफी ऊंचाई पर स्थित है। वहां पर बड़े-बड़े टैंकों का निर्माण किया जाएगा। फिर वहां से जल शक्ति विभाग बड़सर के पानी के टैंकों को सप्लाई देगा। जिससे लोगों को आगामी समय में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बारे में जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता देव राज चौहान ने कहा कि इस बड़ी योजना के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है और कार्य भी आवंटित किया जा चुका है। जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू होने जा रहा है। कंपनी को कार्य पूर्ण करने के लिए दो वर्ष का समय दिया गया है। इस योजना को शुरू हो जाने से बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी पेयजल समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed