{"_id":"669f90d4d3db06985005323c","slug":"roshan-lal-of-ser-swahal-gave-rs-10-thousand-for-red-cross-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132006-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सेर-स्वाहल के रोशन लाल ने रेडक्रॉस के लिए दिए 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सेर-स्वाहल के रोशन लाल ने रेडक्रॉस के लिए दिए 10 हजार
विज्ञापन
डीसी ने किया लोगों से सोसायटी से जुड़ने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रेडक्रॉस सोसायटी में अंशदान के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में हमीरपुर के निकटवर्ती गांव सेर-स्वाहल के रोशन लाल शर्मा ने भी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लिए दस हजार रुपये का अंशदान दिया है। रोशन लाल शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर दस हजार रुपये का चेक उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को सौंपा।
इस नेक कार्य के लिए उपायुक्त ने रोशन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कई गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। इसलिए, सभी लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार सोसाइटी में अंशदान देना चाहिए। दान की गई धनराशि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकती है। जिले में अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उपमंडल स्तर पर भी रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है तथा आम लोगों को इसका सदस्य, आजीवन सदस्य, संरक्षक या मुख्य संरक्षक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैै।