{"_id":"62b7456dd2f4c219dc18bfd5","slug":"rojgar-fair-hamirpur-hp-news-sml413268376","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार उत्सव में 653 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार उत्सव में 653 को मिली नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब ने श्याम नगर में तीसरे रोजगार उत्सव का आयोजन शनिवार को किया। फैन क्लब के अध्यक्ष संजीव शर्मा और संयोजक धर्मेश राणा ने बताया कि रोजगार उत्सव में 823 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इनमें से 653 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ। इस रोजगार उत्सव का शुभारंभ पूर्व उद्योग मंत्री रंजीत सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को ऐसे रोजगार उत्सवों में हिस्सा लेकर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री रहते उन्होंने बद्दी और बरोटीवाला जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की। खुशी हो रही है कि ये क्षेत्र न केवल हिमाचल प्रदेश के युवाओं को बल्कि पूरे भारतवर्ष के युवाओं को रोजगार का मौका दे रहे हैं।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मन लगाकर रोजगार की तलाश करें और जब रोजगार मिल जाता है तो उसमें खूब मेहनत से काम करें। इस मेले में 65 युवतियों ने भी हिस्सा लिया। रोजगार उत्सव में हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और शिमला के भी बेरोजगार युवकों ने हिस्सा लिया।