फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rohit becomes president of Sujanpur College Central Students Union

Hamirpur (Himachal) News: रोहित बने सुजानपुर कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष

Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rohit becomes president of Sujanpur College Central Students Union
सुजानपुर कॉलेज की नव नियुक्त एससीए कार्यकारिणी कॉलेज एवं प्राध्यापकों के साथ।(स्रोत: संस्थान)
सुजानपुर (हमीरपुर)। ठाकुर जगदेव चंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वीरवार को नवनियुक्त केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भी प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का गठन मेरिट के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में रोहित कुमार कौंडल को अध्यक्ष, प्रीति चौहान को उपाध्यक्ष, आंचल को सचिव, मीनाक्षी को संयुक्त सचिव के पद पर शपथ दिलाई गई। वहीं, कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में रुचिका ठाकुर, अक्षु रानी, निकिता, सानवी जैन, आरुषि, नितिका, वंशिका, पल्लवी, अखिलेश व रजत को शपथ दिलाई गई। खेल गतिविधियों, एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक गतिविधियों, रोवर रेंजर्स तथा विभिन्न क्लब के सदस्य जतिन शर्मा, पायल, आंचल कुमारी, अनिकेत, शगुन, आयुष शर्मा, रिद्धि ठाकुर, अंशुल, अक्षिता रांगड़ा, ममता को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने नवनियुक्त केंद्रीय छात्र परिषद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस उपलक्ष्य पर डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जितेंद्र ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सपना राणा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. विकास राणा, डॉ. अरविंद कुमार आईटी व अधीक्षक प्रवीण कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed