फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rocks falling from the hillside at Darkoti and Oohal Chowk; risk of accidents.

Hamirpur (Himachal) News: दरकोटी और ऊहल चौक पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, हादसे का खतरा

Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rocks falling from the hillside at Darkoti and Oohal Chowk; risk of accidents.
दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के समीप दरकोटी और ऊहल चौक पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान बारिश होने पर छोटे-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरते हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय वाहन चालकों अर्पित, युवान, प्रदीप और कमल ने बताया कि यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है। एनएच-03 के निर्माण के दौरान पहाड़ी कटिंग के बाद से यहां भूस्खलन और पत्थर गिरने की समस्या बढ़ी है। अचानक पत्थर गिरने से वाहन चालकों को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मौके का निरीक्षण कर पहाड़ी के कमजोर हिस्से को सुरक्षित करने और पत्थर गिरने की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बरसात के दौरान किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय संवेदनशील स्थान पर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं। पहाड़ी कटिंग से प्रभावित हिस्से की तकनीकी जांच करवाकर आवश्यक सुरक्षा कार्य किए जाएं, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके। -सुरेश कुमार, दुकानदार टौणी देवी
पिछली बरसात के दौरान भी यही स्थिति थी। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग से आग्रह है कि समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए। -जगदीश, दुकानदार टौणी देवी
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ सकती है। संबंधित विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। -अशोक कुमार, दुकानदार टौणी देवी


कोट
बरसात के दौरान सड़क पर गिरे मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जाता है। वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। -नितीश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

दरकोटी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article