फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   road work start

धिरड़-डाडू सड़क का भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू

Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधायक भोरंज कमलेश कुमारी ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं। आज के युग में सड़कों के बिना किसी भी क्षेत्र के विकास की कल्पना करना संभव नहीं है। विधायक ने रविवार को धिरड़ से डाडू को आजादी के 72 सालों बाद बनने वाली सड़क का कार्य विधिवत भूमि पूजन के बाद शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार सड़कों के रखरखाव और प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए बजट का प्रावधान कर रही है। लेकिन, इसमें लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। सड़कों का निर्माण तभी संभव है जब इसके लिए स्वेच्छा से जमीन दान दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भरेड़ी से सुलगवान सड़क पर करीब तीन करोड़ खर्च किए गए हैं। इसी तरह धिरड़ पंचायत में करीब 3 करोड़ 26 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। इसमें बैलग बस्ती संपर्क मार्ग 20 लाख, धिरड़ संपर्क मार्ग 7 लाख, मझौ संपर्क मार्ग 3 लाख, बिजली बोर्ड के आवास मरम्मत के लिए 3 लाख, गोशाला सौटा को 3 लाख, महिला मंडल मझौ को 80 हजार, भोगों संपर्क मार्ग को 5 लाख, सौटा संपर्क मार्ग को 5 लाख दिए गए हैं। महिला मंडलों के लिए 10-10 हजार की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर भोरंज भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दलवीर ठाकुर, धिरड़ प्रधान वीना देवी, उपप्रधान विक्रम सिंह, महामंत्री अशोक ठाकुर, धमरोल प्रधान विजय कुमार, महिला मंडल प्रधान हेमलता, एक्सईएन अमर सिंह भाटिया, एसडीओ हरी राम, विनोद सोनी, बलवंत नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed