फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road Transport Corporation will run special buses till 19

Hamirpur (Himachal) News: पथ परिवहन निगम 19 तक चलाएगा स्पेशल बसें

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Road Transport Corporation will run special buses till 19
सरकारी बस में भैयादूज के उपलक्ष्य पर फ्री यात्रा का लाभ लेती महिलाएं। (संवाद)
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो प्रबंधन हमीरपुर ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर 19 नवंबर तक विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। भैया दूज पर डिपो प्रबंधन हमीरपुर ने चंडीगढ़ के लिए पांच स्पेशल बसें चलाईं। वहीं एक वोल्वो बस भी यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए भेजी गई। इस सभी पांच बसों में भैया दूज पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सुविधा प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन



भैया दूज पर महिलाओं ने 186 रूटीन के बस रूटों पर भी सुबह से सूर्यास्त तक मुफ्त बस सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इन सभी रूटों पर भी महिलाओं को हिमाचल की सीमाओं तक ही मुफ्त बस सेवा की सुविधा प्रदान की गई है। महिलाओं को हर बार ही भैया दूज पर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। इससे पहले निगम प्रबंधन ने दिवाली और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 42 विशेष बसें चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार और अमृतसर के लिए भेजी जा चुकी हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम के कर्मचारी जगह- जगह सवारियों को बस स्टॉपेज से बस से यात्रियों को उतार और चढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए कुछ बसें वाया ऊना भी भेजी गई हैं और कुछ बसें वाया बिलासपुर फोरलेन से होते हुए भेजी गई हैं। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के प्रबंधन ने इन विशेष बसों को 19 नवंबर तक चलाने की योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसमें यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इन विशेष बसों को भेजा जाना है। अगर मांग ऊना की तरफ से ज्यादा रहती है तो बसों को वाया लठियाणी-ऊना होते हुए चंडीगढ़ तक भेजा जाएगा। डिपो प्रबंधन को मांग अगर हमीरपुर सुजानपुर और भोटा की तरफ से ज्यादा रहती है तो बसों को वाया बिलासपुर फोरलेन से होते हुए भेजा जाएगा। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लगेज टिकट की व्यवस्था कर रखी है ताकि यात्रियों को अधिक सामान होने पर कोई भी परेशानी न हो। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि डिपो त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए 19 नवंबर तक विशेष बसें चंडीगढ़ के लिए चलाएगा ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वहीं, भैया दूज पर भी पांच विशेष बसें निगम प्रबंधन की ओर से चलाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed