फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road to Balh blocked, villagers angry

Hamirpur (Himachal) News: बल्ह को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध, ग्रामीणों में रोष

Fri, 01 May 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 01 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road to Balh blocked, villagers angry
नंदन गांव के लोग रास्ते की समस्या को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
लदरौर/हमीरपुर। ग्राम पंचायत नंदन के तहत आने बल्ह को जाने वाले रास्ते को बंद करने से ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को ग्रामीण अपनी समस्या लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर एक स्थान पर टिपरों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में कई गाड़ियां भी फंस गई हैं, जिससे उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते के बंद होने से खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। गेहूं की थ्रेसिंग अब तक नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा, दैनिक आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने लगभग दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों ने इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग को बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं उत्पन्न न हों। उपायुक्त ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed