फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road closed at Gandhi Chowk in Hamirpur without administrative approval

Hamirpur News: प्रशासनिक मंजूरी के बिना गांधी चौक पर सड़क को किया बंद, बैरिकेड व रस्सियां लगाकर रोका यातायात

Sun, 21 Apr 2024 06:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिना प्रशासनिक मंजूरी के ही गांधी चौक पर सड़क को बंद कर दिया गया। यहां पर दुकानों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क पर यातायात को रोकने के लिए बैरिकेड और रस्सियां लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
Road closed at Gandhi Chowk in Hamirpur without administrative approval
प्रशासनिक मंजूरी के बिना गांधी चौक पर सड़क को किया बंद - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में प्रशासनिक मंजूरी के बिना ही रविवार को गांधी चौक पर सड़क को बंद कर दिया गया। यहां पर दुकानों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क पर यातायात को रोकने के लिए बैरिकेड और रस्सियां लगाई गई हैं। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद साढ़े चार बजे के करीब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से बैरिकेड और रस्सियों को हटाया है। हालांकि सुबह से लेकर चार बजे यातायात पूरी तरह से बाधित है।

विज्ञापन


किसके पास होता है सड़क बंद करने और यातायात रोकने का अधिकार
कायदे से सड़क को बंद करने अथवा यातायात पर रोक लगाने का अधिकार जिला दंडाधिकारी के पास होता है। प्रशासन की तरफ से बाकायदा सड़क को बंद करने से पूर्व इसकी सूचना सार्वजनिक की जाती है, ताकि यातायात में लोगों को कोई दिक्कत पेश न आए। जिलेभर में सड़कों की मरम्मत अथवा अन्य वजहों से सड़क बंद करने की जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए सड़क बंद करने की अनमुति प्रशासन से लेता है। सड़कों को बंद करने की समयसीमा भी प्रशासन की ओर से तय की जाती है। इस दौरान जरूरी रहने पर वैकल्पिक मार्ग के विषय पर लोगों को प्रशासन की ओर से सूचित किया जाता है। मुख्यालय में दिनभर सड़क को बिना किसी मंजूरी के बंद रखा गया है। ऐसे में यहां पर पुलिस और प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लगे हैं सड़क सामग्री के ढेर
मुख्यालय के मुख्य बाजार में हर रविवार को सड़क निर्माण सामग्री से भरी होती है। एक नहीं बल्कि कई जगहों पर सामग्री के ढेर लगे होते हैं। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल पथिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक रविवार को यही हालात नजर आते हैं। लगभग हर रविवार को निर्माण सामग्री से सड़क भरी नजर आती है।

नियमों के तहत होगी कार्रवाई
एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी का कहना है कि सदर थाना पुलिस को मामले में जांच करने के लिए कहा गया है। सड़क को बंद करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी जरूरी है।

सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। सड़क को खोल दिया गया है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed