Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RKS approved the necessary expenditure of the Medical College Hospital

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल काॅलेज अस्पताल के आवश्यक व्यय को आरकेएस ने दी मंजूरी

Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
RKS approved the necessary expenditure of the Medical College Hospital
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीपुर में रोगी कल्याण समीति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : जनस
सचित्र
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने वर्चुअल माध्यम से की बैठक की अध्यक्षता

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल काॅलेज अस्पताल के आवश्यक व्यय को आरकेएस की ओर से मंजूरी दी गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शिमला से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अस्पताल की वार्षिक आय-व्यय, विभिन्न सुविधाओं के विस्तार और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को लगभग 5.04 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है और अगर इसमें पिछली जमा राशि को मिला दिया जाए तो यह आय 5.07 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आम जनता पर आर्थिक बोझ डाले बगैर विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशें और इसके लिए एक व्यापक योजना तैयार करें। समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सेवाओं, मरम्मत कार्यों, अस्थायी कर्मचारियों के मानदेय और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए कुल 4,75,50,249 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के आवंटन को मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 के कुछ आवश्यक व्यय को भी एक्स पोस्ट फैक्टो स्वीकृति दी गई। समिति के माध्यम से सेवारत अस्थायी कर्मचारियों के मानदेय को लेकर भी निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों के 200 और नर्सों के 400 पद भरने जा रही है, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में आरकेजीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आरकेजीएमसी के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, अस्पताल के एमएस डॉ. देशराज शर्मा, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे। शिमला से स्वास्थ्य विभाग की सचिव एम. सुधा देवी और विशेष सचिव अश्वनी कुमार ने भी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed