{"_id":"6577f6baa700e275a80aba67","slug":"relief-water-quality-is-good-in-diarrhea-affected-areas-now-door-to-door-testing-is-being-done-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15955-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: डायरिया प्रभावित क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता सही, अब घर-द्वार हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: डायरिया प्रभावित क्षेत्र में पानी की गुणवत्ता सही, अब घर-द्वार हो रही जांच
विज्ञापन
स्वास्थ्य खंड सुजानपुर के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।स्रोत : व
सुजानपुर/हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड सुजानपुर की कुछ पंचायतों में फैले डायरिया को लेकर राहत भरी खबर आई है। सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, जल शक्ति विभाग द्वारा सेक्शन पटलांदर से लिए गए 10 सैंपल भी ठीक पाए गए हैं। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 11 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई गांवों में जाकर डोर टू डोर स्क्रीनिंग की। राहत की बात यह है कोई भी मामला नहीं है और 11 सक्रिय मामले भी ठीक हो गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत के गांव छोंटी, पनोह के फलांकरां, भटेड़ा, टटोर, खनियाड़, कशीरी, पीपलगारा, ग्राम पंचायत सपाहल के गांव सपाहल, चलोह के बैहल और रंगड़ के समरियाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर स्क्रीनिंग की। जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई के जो सैंपल विभाग द्वारा लिए गए थे उन सभी की सैंपल रिपोर्ट भी सही आई है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत पनोह और रंगड़ के अंतर्गत आने वाले गांवों में 40 डायरिया के मामले सामने आए थे सूचना मिलते ही स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों के स्वास्थ्य का निरीक्षण और पानी के सैंपल लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। जल शक्ति विभाग द्वारा रविवार को अलग-अलग 10 पानी के सैंपल जांच के लिए प्रभावित इलाकों से उठाए गए थे जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आनी थी देर शाम को जांच के लिए भेजे पानी के सैंपल रिपोर्ट आ गई। सभी पानी के सैंपल सही पाए गए हैं।
उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि विषय पर वह लगातार दोनों विभागों से संपर्क बनाए हुए हैं सोमवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आया है जो लोग बीमार थे वे भी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग सुजानपुर में कार्यरत एसडीओ जितेश कुमार ने कहा कि पानी के सैंपल जांच के लिए लिए थे उन सभी की सैंपल रिपोर्ट आ गई है। पानी पूरी तरह सही पाया गया है लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान सोमवार को कोई भी मामला नहीं आया है। अभी सप्ताह भर तक लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा। डायरिया के आए सभी मामलों में अब सभी लोग ठीक हो गए हैं और लोगों को जागरूक करने का कार्य जारी है।