फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Relief to shopkeepers, now they can get trade license till 30th June

Hamirpur (Himachal) News: दुकानदारों को राहत, अब 30 जून तक बनवा सकेंगे ट्रेड लाइसेंस

Tue, 19 May 2026 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 May 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने दुकानदारों को एक बार फिर राहत देते हुए ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद दुकानदारों को करीब 45 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने चौथी बार लाइसेंस बनवाने की समय सीमा बढ़ाई है। पहले यह अवधि जनवरी 2026 तय की गई थी लेकिन दुकानदारों की कम रुचि के चलते समय-समय पर इसमें विस्तार किया जाता रहा। इसके बाद 31 मार्च, फिर 15 मई और अब 30 जून तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार करीब दो हजार दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है, लेकिन अब तक केवल लगभग 700 दुकानदारों ने ही लाइसेंस बनवाए हैं, जबकि करीब 1300 दुकानदार अभी भी इससे वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम का स्पष्ट कहना है कि प्रत्येक व्यापारी को, चाहे वह किसी भी प्रकार का व्यवसाय करता हो, ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है।

चेतावनी भी जारी
नगर निगम ने साफ किया है कि यदि 30 जून तक भी दुकानदारों ने लाइसेंस नहीं बनवाया तो उन पर प्रतिमाह जुर्माना लगाया जाएगा।

बोले नगर निगम आयुक्त
नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों को 30 जून तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम राहत दी गई है। इसके बाद भी अनुपालन न करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed