{"_id":"66054f373179e0d10405342a","slug":"relief-to-parents-as-prices-of-school-uniforms-shoes-and-bags-do-not-increase-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124521-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूली वर्दी, जूते और बस्ते के दाम न बढ़ने से अभिभावकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूली वर्दी, जूते और बस्ते के दाम न बढ़ने से अभिभावकों को राहत
विज्ञापन
राहत
पिछले दो साल से लगातार बढ़ रहे थे दाम, अभिभावक हो रहे थे परेशान
दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व बाजार में बच्चों को लेकर पहुंच रहे अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निजी स्कूलों में बच्चे पढ़ाने वाले अभिभावकों को कुछ हद तक राहत मिली है। इस साल उन्हें महंगाई की कम मार झेलनी पड़ेगी। पठन-पाठन सामग्री महंगे होने के बावजूद स्कूली वर्दी, जूते और बैगों के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते वर्ष 600 से लेकर 1200 के बीच में बिकने वाली वर्दी इस बार भी इसी दाम पर मिल रही है। वहीं, 250 से 500 के बीच बिकने वाले स्कूल बैग और जूतों के दाम में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
वर्तमान में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब स्कूलों में अवकाश है। अब दो सप्ताह के भीतर स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में बाजारों में कम भीड़ के चलते अभिभावक बच्चों को लेकर वर्दी, जूते और स्कूल बैग की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं ताकि आगामी कक्षा में विद्यार्थियों को दाखिला समय पर करवाया जा सके। हमीरपुर बाजार में खरीदारी करने पहुुंचे अभिभावकों राकेश कुमार, स्नेहा, प्रीति, ईशा, सुनिधि, रमेश ने कहा कि बाजार में दुकानदारों ने स्कूलों के हिसाब से अलग-अलग वर्दी लगाई गई है। बीते वर्ष एकाएक वर्दी, बैग और जूतों के दाम बढ़ने से उन्हें बच्चों के लिए वर्दी लेने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस बार दामों में बढ़ोतरी न होने से उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं दुकानदारों शाविन चंदेल, शम्मी, कपिल, अश्वनी आदि की मानें तो पिछले दो वर्षों में स्कूली वर्दियों के दामों में एकाएक बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन इस बार दामों की बढ़ोतरी न होने से अभिभावकों को काफी राहत मिली है।