{"_id":"62a4d6c15b1da938562ef073","slug":"relief-rain-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml411838483","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जमा हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जमा हुआ पानी
विज्ञापन
नादौन में निकासी नालियां अवरुद्ध रहने से बारिश का भरा पानी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन/हमीरपुर। जिले में शनिवार शाम साढ़े छह बजे के बाद बारिश और तेज हवा से तापमान में गिरावट आई। इससे भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश के बाद तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
वहीं नादौन में थोड़ी ही देर में हुई जबरदस्त बरसात ने शहर को जलमग्न कर दिया। शाम करीब 6:00 बजे तेज बरसात के कारण लोग जहां पर थे, उन्हें उसी स्थान पर करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मूसलाधार बरसात के चलते जहां लोगों ने प्रचंड गर्मी में राहत की सांस ली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।
इससे पहले इस क्षेत्र में इस तरह की बरसात नहीं हुई है। दुकानदार दुकानों के आगे रखे सामान को पानी से भीगने से बचाते रहे। दूसरी ओर राहगीर भारी बरसात में अपने आप को भीगने से बचा नहीं पाए। कई दुकानों में तो बरसात का पानी भी जमा हो गया। इससे उनके समान का भी नुकसान हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों को तेज मूसलाधार बारिश ने खासा परेशान किया।
विज्ञापन
नादौन विश्राम गृह के पास सड़क पर बरसात का पानी जमा हो गया। निकासी नालियों के अवरुद्ध रहने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता नजर आया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद नादौन में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासी सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पठानिया और अंकुश शर्मा ने कहा कि शाम आठ बजे तक शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।