{"_id":"6af36baa55924e027e0d430f","slug":"relief-from-waterlogging-in-nadaun-drain-being-constructed-at-a-cost-of-rs-70-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-214876-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में जलभराव से मिलेगी राहत, 70 लाख रुपये से बनाई जा रही नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में जलभराव से मिलेगी राहत, 70 लाख रुपये से बनाई जा रही नाली
Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नादौन में निर्माणधीन नाली। स्रोत : जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन ने शहर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाली निर्माण और पानी की निकासी का कार्य तेज कर दिया है। नादौन-अंब मार्ग पर इंद्रपाल चौक से बाघनाला तक सड़क के किनारे नाली बनाई जा रही है।
संयुक्त कार्यालय भवन से बाघनाला तक बनने वाली इस नाली के लिए 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।
इसके तहत ज्वालामुखी-हमीरपुर मार्ग पर भी पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय से इंद्रपाल चौक तक नाली निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि आगे का काम जारी है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर तीन स्थानों से पानी की निकासी कर उसे उचित दिशा में मोड़ने की योजना है। वहीं, इंद्रपाल चौक से ब्यास पुल तक मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। हालांकि, त्योहारों के चलते फिलहाल इस कार्य को रोक दिया गया है। इसे बाद में दोबारा शुरू किया जाएगा।
कोट
दोनों मार्गों पर नाली का निर्माण पूरा होने के बाद शहर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। -निशांत शर्मा, एसडीएम नादौन