{"_id":"6430581ff252d69cc00a8713","slug":"regular-ultrasound-is-not-happening-in-nadaun-hospital-hamirpur-hp-news-c-19-1-114430-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में नहीं हो रहे नियमित अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में नहीं हो रहे नियमित अल्ट्रासाउंड
Fri, 07 Apr 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में स्थित नागरिक अस्पताल नादौन में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। पूर्व में यहां महीने के दूसरे और चौथे शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते थे, लेकिन फरवरी माह के बाद यहां यह सुविधा बिल्कुल बंद हो गई है। अस्पताल में अब माह में एक बार ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। इसके कारण यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।
अस्पताल में प्रतिदिन 200 की ओपीडी है। अस्पताल में दो दर्जन से अधिक पंचायतों के मरीज इलाज करवाने और स्वास्थ्य जांच के लिए यहां आते हैं। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के निजी लैब और दूसरे अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों आशु मेहरा, तरुण, अभिषेक कुमार, कुशल, मुकेश आदि ने कहा अस्पताल में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नादौन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई स्थायी रेडियोलोजिस्ट नहीं है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से रेडियोलोजिस्ट प्रतिनियुक्ति पर नादौन अस्पताल में एक दिन सेवाएं देने के लिए आते हैं। करीब दो दर्जन लोगों को रेडियोलोजिस्ट ने अल्ट्रासाउंड की तारीख दी हुई थी। मगर अभी तक अधिकांश मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा माह में केवल एक दिन होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. केके शर्मा ने कहा कि अगले सप्ताह से प्रत्येक शुक्रवार को नादौन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।