फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Registration to sit in the district library will be till 31st March

Hamirpur (Himachal) News: जिला पुस्तकालय में बैठने के लिए 31 मार्च तक होगा पंजीकरण

Sun, 24 Mar 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को पुस्तकालय में बैठाने के लिए लेनी होगी सदस्यता
विज्ञापन

वर्तमान में पुस्तकालय में हमीरपुर सहित बाहरी जिलों से अभ्यर्थी आते हैं पढ़ने
स्थान न मिलने पर पुस्तकालय में अक्सर आपसी विवाद में उलझ रहे अभ्यर्थी

पुस्तकालय में वरिष्ठ नागरिकों सहित 350 अभ्यर्थियों को बैठाने की है क्षमता

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला पुस्तकालय हमीरपुर में अब अभ्यर्थियों को बैठने के लिए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को पुस्तकालय की ओर से तीन वर्ष तक की सदस्यता प्रदान की जाएगी। पंजीकरण कराने के लिए जिला पुस्तकालय की ओर से अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके लिए जिला पुस्तकालय की ओर से अभ्यर्थियों को फार्म प्रदान किया जाएगा। इस पर अभ्यर्थियों को अपने पंचायत प्रधान से हस्ताक्षर कराने होंगे।

वर्तमान में पुस्तकालय में हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी सहित अन्य जिलोंं और आसपास के क्षेत्रों से अभ्यर्थी पढ़ने आते हैं लेकिन कुछेक समय पुस्तकालय में सीटों को लेकर अभ्यर्थी आपस में उलझते रहते हैं। इसके चलते पुस्तकालय प्रभारी सहित स्टाफ सदस्यों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिला पुस्तकालय की ओर से अभ्यर्थियों को सदस्यता लेने के लिए कहा जा रहा है ताकि पुस्तकालय में अभ्यर्थियों को पढ़ने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला पुस्तकालय में वरिष्ठ नागरिकों के साथ 350 अभ्यर्थियों को बैठाने की व्यवस्था है। ऐसे में अब पुस्तकालय में पढ़ने आने के लिए अभ्यर्थियों को पहले सदस्यता लेनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को पुस्तकालय में बैठने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इस बारे में जिला पुस्तकालय हमीरपुर की प्रभारी कुसुम कुमारी ने कहा कि अब जिला पुस्तकालय में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। अक्सर पुस्तकालय में सीटों को लेकर हो रहे विवाद के चलते पुस्तकालय प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया है ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed