{"_id":"6645edc5c2e537a58f0afef5","slug":"registration-in-bca-bba-classes-will-be-done-till-june-10-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127747-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 10 जून तक होगा बीसीए, बीबीए कक्षाओं में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 10 जून तक होगा बीसीए, बीबीए कक्षाओं में पंजीकरण
विज्ञापन
पीजीडीसीए कोर्स के लिए 31 जुलाई तक करवा सकेंगे पंजीकरण
13 को बीबीए और 14 को होगी बीसीए कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा
हमीरपुर महाविद्यालय में बीबीए और बीसीए की 100-100 हैं सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीसीए और बीबीए कक्षाओं के लिए पंजीकरण तिथियां निर्धारित कर दी हैं। कॉलेज में बीसीए और बीबीए कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 जून, जबकि पीजीडीसीए कक्षाओं के लिए 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण के बाद 13 जून को बीबीए और 14 जून को बीसीए और एक अगस्त को पीजीडीसीए कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होगा। इसके बाद विद्यार्थी कॉलेज में परिणाम के अनुसार दाखिला ले सकेंगे।
वर्तमान में हमीरपुर कॉलेज में बीसीए, बीबीए की 100-100 सीटें जबकि पीजीडीसीए की 60 सीटें हैं। सीटों में दाखिले को लेकर प्रत्येक वर्ष कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में परेशानी न हो। बीसीए-बीबीए की काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के एक सप्ताह तक विद्यार्थियों को फीस जमा कराने का समय दिया जाएगा। इसके बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह में कॉलेज में विद्यार्थियों की सुचारु कक्षाएं शुरु होंगी। उधर, पीजीडीसीए कोर्स की काउंसलिंग अगस्त में होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया होने के बाद कॉलेज में विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरु होंगी।
कोट्स
कॉलेज में 10 जून तक बीसीए-बीबीए कक्षाओं में दाखिले को लेकर विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। पीजीडीसीए कोर्स के लिए पंजीकरण तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित की गई है। विद्यार्थी ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे। कॉलेज में बीसीए और बीबीए की 100-100 जबकि पीजीडीसीए की 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय