फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Recruitment for 100 posts, only 28 youth reached, 10 got job in private company

Hamirpur (Himachal) News: 100 पदों पर भर्ती, 28 युवा ही पहुंचे, 10 को मिली निजी कंपनी में नौकरी

Tue, 30 Jul 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for 100 posts, only 28 youth reached, 10 got job in private company
बिझड़ी में साक्षात्कार के लिए पहुंचे युवा औपचारिकताएं पूरी करते हुए। -संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। उपरोजगार कार्यालय बिझड़ी में सोमवार को निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार रखे गए थे। उपरोजगार कार्यालय के माध्यम से 100 पदों के लिए रखे गए साक्षात्कार में महज 28 ही अभ्यर्थी पहुंच सके। इनमें से 10 का कंपनी ने चयन कर लिया है।
विज्ञापन

निजी कंपनी ने पदाधिकारियों ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए उपरोजगार कार्यालय बिझड़ी में सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक साक्षात्कार प्रक्रिया चलाई। मगर रोजगार कार्यालय के माध्यम से करवाई गई भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। इस दौरान साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए 28 अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाई। इसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यालय अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि निजी कंपनी की ओर से आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में 19 से 40 वर्ष तक के 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 10 का चयनित किया गया है, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। चयनित युवाओं को 16,500 से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed