फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Records of Bal Ashram checked, facilities reviewed

Hamirpur (Himachal) News: बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच, सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 19 Mar 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर बालकृष्ण गोयल ने किया सुजानपुर का दौरा
विज्ञापन

सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया, विस्तार एवं आधुनिकीकरण के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल अधिकारों और बुजुर्गों से संबंधित मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में स्पेशल मॉनिटर के रूप में नियुक्त बालकृष्ण गोयल ने हमीरपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को बाल आश्रम सुजानपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल आश्रम के रिकॉर्ड की जांच की तथा विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के कमरों, रसोई कक्ष, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, मनोरंजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा आश्रम के संचालकों, जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

बाल आश्रम में विभिन्न सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर ने कहा कि यहां बच्चों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान बालकृष्ण गोयल ने बच्चों के साथ काफी देर तक बातचीत की तथा उनसे विभिन्न सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में बच्चों के लिए खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि वे मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी फिट रह सकें।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर बलवीर सिंह बिरला, जिला बाल कल्याण समिति के अन्य पदाधिकारी और आश्रम के संचालक भी उपस्थित थे। इससे पहले हमीरपुर के दो दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए बालकृष्ण गोयल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने हीरानगर के वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करके वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए। बालकृष्ण गोयल ने कहा कि जिला हमीरपुर में विभिन्न संस्थानों के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक पाई गई हैं, लेकिन इन सभी सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed