{"_id":"65fae05bafa0986ca4097704","slug":"records-of-all-outsourced-personnel-working-in-nit-hamirpur-will-be-checked-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124104-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मियों का जांचा जाएगा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मियों का जांचा जाएगा रिकार्ड
विज्ञापन
एनआईटी प्रबंधन ने मामले में गठित जांच कमेटी को दिए दिशा-निर्देश
आज कमेटी चिट्टे के साथ पकड़े गए आउटसोर्स कर्मी की प्रबंधन को सौंपेगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत तमाम आउटसोर्स कर्मियों का रिकाॅर्ड जांचा जाएगा। आउटसोर्स कंपनी से कर्मचारियों के रिकाॅर्ड की री-वेरीफिकेशन करने के निर्देश दिए जाएंगे। सभी आउटसोर्स कर्मियों के चरित्र प्रमाण पत्र के दस्तावेजों की पुन: जांच होगी। एनआईटी हमीरपुर प्रबंधन की तरफ से पिछले दिनों चिट्टे के साथ पकड़े गए एक आउटसोर्स कर्मी के मामले के चलते यह कदम उठाया है।
ऐसे में संस्थान में कार्यरत सैकड़ों आउटसोर्स कर्मियों के रिकाॅर्ड को खंगाला जाएगा। नियुक्ति के वक्त ही कंपनी को नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारी के चरित्र प्रमाण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच के निर्देश प्रबंधन को दिए जाते हैं। संस्थान से हुए करार के मुताबिक नियुक्ति के वक्त कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन करना अनिवार्य है। ऐसे में कंपनी की तरफ से मुहैया करवाए गए कर्मचारियों के रिकाॅर्ड को फिर जांचा जाएगा। इस जांच में यदि दस्तावेजों में कमी पाई जाती है तो आउटसोर्स कंपनी को यह रिकार्ड उपलब्ध करवाने के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के रिकाॅर्ड की री-वेरीफिकेशन होगी। संस्थान में सैकड़ों नॉन टीचिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मी व सफाई कर्मी आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे हैं।
आज रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
चिट्टे के साथ पकड़े गए एनआईटी हमीरपुर के आउटसोर्स कर्मी लैब अटेंडेंट विशाल राज के मामले में जांच के लिए गठित कमेटी वीरवार को संस्थान प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपेगी। ऐसे में वीरवार को आउटसोर्स कंपनी को कर्मचारी पर कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। आरोपी विशाल राज के माता और पिता भी एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
कोट
एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी का कहना है कि मामले में गठित कमेटी वीरवार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आउटसोर्स कंपनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मियों के रिकाॅर्ड की पुनः जांच की जाएगी। कंपनी को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।