{"_id":"66300fa0d4e98ee907074a8a","slug":"recognition-not-renewed-notices-will-be-issued-to-29-private-managers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126598-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मान्यता नवीनीकरण नहीं करवाया, 29 निजी प्रबंधकों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मान्यता नवीनीकरण नहीं करवाया, 29 निजी प्रबंधकों को जारी होंगे नोटिस
Tue, 30 Apr 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन न करने वाले जिले के 29 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। इन स्कूलों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। संबंधित स्कूल प्रबंधकों को नोटिस का 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा। कोई जवाब न देने पर इन स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय भेजी जाएगी।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 300 निजी स्कूल पंजीकृत हैं, लेकिन अभी तक 271 निजी स्कूलों ने ही आवेदन किया है। स्कूल प्रबंधकों की मांग पर ही विभाग ने आवेदन तिथि को 29 फरवरी से 15 मार्च तक बढ़ाया गया था। मगर उसके बाद भी 29 स्कूल प्रमुखों ने मान्यता नवीनीकरण नहीं करवाया है। ऐसे में मान्यता नवीनीकरण न कराने पर स्कूल प्रमुखों को नोटिस जारी होंगे।
नोटिस जारी होने के बाद भी यदि निजी स्कूल प्रबंधक औपचारिकताएं पूरा करने में असफल रहते हैं तो संबंधित निजी स्कूलों पर जुर्माने के साथ मान्यता रद्द होने की भी गाज गिर सकती है। प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों से नवीनीकरण संबंधित औपचारिकताएं ली जाती हैं। पहली बार इसे ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
आवेदन के बाद विभाग की टीम स्कूल का निरीक्षण कर वहां सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के बाद मान्यता देने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपती है। इसके बाद स्कूल का पंजीकरण किया जाता है। लेकिन कुछेक अब मान्यता नवीनकरण न कराने वाले स्कूल प्रमुखों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
निजी स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण का कार्य ऑनलाइन माध्यम से होता है। जिला से अभी तक 29 निजी स्कूल प्रमुखों ने मान्यता नवीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे में स्कूल प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि संबंधित स्कूल प्रबंधन की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।