{"_id":"673e4159444412f66b00e887","slug":"rbi-ombudsman-warns-against-digital-fraud-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-141289-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आरबीआई के लोकपाल ने डिजिटल ठगी के प्रति किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आरबीआई के लोकपाल ने डिजिटल ठगी के प्रति किया आगाह
Thu, 21 Nov 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी के खंड विकास कार्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद भारतीय रिजर्व बैंक के शि
सचित्र
लोकपाल कार्यालय शिमला ने टौणीदेवी में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल कार्यालय शिमला ने रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 के तहत बुधवार को टौणीदेवी के खंड विकास कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के लोकपाल शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए शिव कुमार यादव ने कहा कि आम लोगों के लिए डिजिटल बैंकिंग काफी सुविधाजनक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरती जानी चाहिएं। आजकल डिजिटल ठगी के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं और कई अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी ठगी के शिकार हो रहे हैं।
उपलोकपाल अनिल पंडोत्रा और लोकपाल कार्यालय के अधिकारी देविंद्र कुमार ने रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 और बैंकों से संबंधित समस्याओं के निवारण की प्रक्रिया से अवगत करवाया। इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर, जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय के प्रबंधक निखिल शर्मा, अन्य शाखाओं के प्रबंधक, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।