फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rana should check his height before giving statement: Ranjit

बयान देने से पहले अपना कद देखें राणा : रंजीत

Sat, 24 Aug 2024 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
कहा, सुर्खियों में बने रहने के लिए पूर्व विधायक सीएम सुक्खू पर उठा रहे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा अपने कद के अनुसार ही बयानबाजी करें। वह पहले भी प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते आए हैं और अब मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के बारे में ही बोलना चाहिए। यह बातें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने सर्किट हाउस हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक के पास अभी ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने अपने ऊपर ऐसे ही पूरे जिला और प्रदेश का बोझ उठा लिया है कि मैं ऐसा करने वाला हूं और मेरे संपर्क में इतने विधायक हैं। यह दुष्प्रचार है और लोगों को गुमराह करने के लिए किया गया है। अभी उन्हें जो हार मिली है, उसी की यह बौखलाहट है कि वह मीडिया में छाए रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 15 वर्षों से जो काम सुजानपुर में नहीं हुए हैं वह दो महीने में शुरू हो गए हैं। इनमें टौणीदेवी में डिग्री कॉलेज बन रहा है। ऊटपुर में करोड़ों की आईटीआई बन रही है। सुजानपुर शहर में सामुदायिक भवन बन रहा है। ख्याह-धंगोटा करोड़ों की पानी की स्कीम का उद्घाटन मुख्यमंत्री जल्द करने वाले हैं। इसके अलावा लौंगणी पानी की स्कीम भी जल्द चालू होने वाली है। पांच सड़कों के काम इस समय सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरों पर चले हैं। करोड़ों में सुजानपुर से संधोल सड़क डबल लेन बनेगी, जिसकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और टेंडर लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed