{"_id":"6ac002d32d1c2041410e9bc5","slug":"rajput-kalyan-sabha-opposes-new-ugc-regulations-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210569-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजपूत कल्याण सभा ने यूजीसी के नए नियमों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजपूत कल्याण सभा ने यूजीसी के नए नियमों का किया विरोध
Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में राजपूत कल्याण सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने उनके माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर नियमों पर आपत्तियां जताईं और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की। जिला प्रधान जागिंदर ठाकुर ने कहा कि सरकार जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिकायतों के निवारण के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष, समयबद्ध और जवाबदेह प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जोगिंदर ठाकुर, अजय, सतीश ठाकुर, जीत ठाकुर और मेहर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।