{"_id":"6ac003338b6f21bb5105335a","slug":"87-panchayats-in-the-district-become-tb-free-preparations-for-felicitation-underway-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210541-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टीबी मुक्त हुईं जिले की 87 पंचायतें, अब सम्मान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टीबी मुक्त हुईं जिले की 87 पंचायतें, अब सम्मान की तैयारी
Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले की 87 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग सम्मान समारोह की तैयारियों में जुट गया है। 10 अक्तूबर के बाद इन पंचायतों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।
टीबी उन्मूलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणी में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त घोषित करने के लिए भेजे गए 87 पंचायतों के दावों को केंद्रीय टीबी डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने मंजूरी दे दी है।
टीबी मुक्त पंचायत बनने के दावे की पहले स्वास्थ्य खंड स्तर पर जांच होती है। इसके बाद जिला और राज्य स्तर पर जांच के बाद दावे राष्ट्रीय स्तर पर भेजे जाते हैं, जहां निर्धारित मानकों के आधार पर उनका परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
सभी मानक पूरे होने पर ही पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाता है। अब इन पंचायतों को सम्मानित कर टीबी उन्मूलन अभियान में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
बॉक्स
सबसे अधिक टौणी देवी स्वास्थ्य खंड से 22 पंचायतें
जिले में सबसे अधिक 22 पंचायतों ने टौणी देवी स्वास्थ्य खंड से दावा प्रस्तुत किया था। इसके अलावा बड़सर से 20, गलोड़ से 18, भोरंज से 11, नादौन से 10 और सुजानपुर से 6 पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा किया था। 10 पंचायतों ने स्वर्ण, 9 ने रजत और 68 पंचायतों ने कांस्य श्रेणी के लिए आवेदन किया था।
कोट
87 पंचायतों का टीबी मुक्त होना स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी और जनजागरूकता की सफलता है। जल्द ही सम्मान समारोह की तिथि निर्धारित होगी। -डॉ. सतीश कुमार, सीएमओ हमीरपुर