फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana distributed mobile tablets to 143 meritorious students

Hamirpur (Himachal) News: राजेंद्र राणा ने 143 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे मोबाइल टैबलेट

Mon, 01 Jan 2024 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Rana distributed mobile tablets to 143 meritorious students
सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा शिक्षा खंड सुजानपुर के मेधावी विद्यार्र्थियों को मोबाइल टैबलेट प्
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को सही सोचने और सही निर्णय लेने योग्य बनाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से नकारात्मक बातों के बजाय अपना सकारात्मक नजरिया बनाने तथा सही सोच के साथ आगे बढ़ने की ओर भी प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने समूहगान, समूहगीत, लोक नृत्य, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विधायक राजेंद्र राणा ने समारोह में मेधावी, खेल तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने शिक्षा खंड सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के वर्ष 2021-22 के 143 मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed