{"_id":"68b893b3de814a68ef0c20cc","slug":"raja-accused-of-smuggling-hashish-sent-to-jail-till-september-15-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-165625-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चरस तस्करी का आरोपी राजा 15 सितंबर तक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चरस तस्करी का आरोपी राजा 15 सितंबर तक जेल भेजा
Thu, 04 Sep 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत कृष्णानगर में दंपती से चिट्टा और चरस बरामदगी के मामले में आरोपी विजय उर्फ राजा को अदालत से 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत मिली है। प्रतापगली निवासी विजय उर्फ राजा से कृष्णानगर निवासी आशीष और उसकी पत्नी कल्पना ने एक लाख रुपये में चरस खरीदी थी। आशीष और कल्पना को जुलाई में पुलिस ने नशे के साथ घर से गिरफ्तार किया था। आशीष के संपर्कों को खंगालकर पुलिस ने राजा को गिरफ्तार किया। अब पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद राजा को बुधवार अदालत में पेश किया गया था। वहीं, आशीष की पत्नी कल्पना भी न्यायिक हिरासत में है। कल्पना की जमानत याचिका पर नौ सितंबर को सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन