{"_id":"68813821d4ab28068a0bab98","slug":"rainfall-in-the-district-has-caused-a-loss-of-more-than-rs-616-crore-in-24-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161913-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिले में बारिश से 24 घंटे में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिले में बारिश से 24 घंटे में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
Thu, 24 Jul 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले दो दिन हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति को काफी क्षति पहुंची है। बुधवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार 24 घंटों के दौरान जिलेभर में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन में लगभग एक महीने के दौरान ही सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान का आंकड़ा 98.84 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसमें जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 58.09 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 38.40 करोड़, बिजली बोर्ड को 74.51 लाख और शिक्षा विभाग को 23.48 लाख रुपये की क्षति हुई है।
इसके अलावा बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 1.15 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है। पांच कच्चे मकान भी ध्वस्त हुए हैं। इसमें लगभग 7.50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 24 अन्य कच्चे मकानों और नौ पक्के मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जिससे लगभग 19.31 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जिलेभर में 71 डंगे भी गिरे हैं, जिनमें लगभग 61.86 लाख रुपये की क्षति हुई है। 47 गोशालाओं के ध्वस्त होने से लगभग 23.63 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपायुक्त ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें।