फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain hit pwd

बारिश से लोनिवि को 1.43 करोड़ का नुकसान, कधरियाणा में घर में घुसा पानी

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/हमीरपुर। जिलाभर में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई बारिश से लोक निर्माण विभाग को 1 करोड़ 43 लाख 88 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस नुकसान में सड़क किनारे डंगे गिरना, टारिंग उखड़ना, ल्हासे गिरने आदि से नुकसान शामिल हैं। वहीं ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के तहत गांव कधरियाणा के जोगिंद्र लाल के घर में शनिवार को बारिश के कारण कमरों और रसोईघर में पानी भर गया। जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जोगिंदर लाल ने कहा कि सुबह से ही जोर की बारिश के कारण मकान के पास बना नाला आफत बन गया। पानी का बहाव अधिक होने के कारण पानी मकान में घुस गया। जिस कारण सारे मकान के कमरे जलमग्न हो गए। बारिश का पानी रसोई घर में भी घुस गया। जिस कारण उन्हें खाना पकाने में भी दिक्कत हो गई है। घर में रखे हुए सामान को भी भारी क्षति पहुंची है। वहीं उपप्रधान सुरजीत कटोच ने कहा कि मौके को देखा जाएगा। हमीरपुर के लोहारड़ा में बलदेव सिंह का कच्चा मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। इससे पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, डिडवीं टिक्कर से कोहली वाया समराला व ताल जाने वाले दोनों संपर्क मार्ग कथरियाना व चौकी कनकरी के पास भारी बरसात के कारण पानी से लबालब भर कर तालाब बन गए हैं। इस कारण आने जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलीप चंद, देशराज, राजू, दीपक, मनोहर का कहना है कि यदि इसका कोई हल न निकाला गया तो कुछ दिन में सड़क की गई टारिंग उखड़ जाएगी। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि समराला कोहली मार्ग से पानी निकाल दिया जाएगा। परंतु ताल मार्ग पर दोनों तरफ के जमीन मालिक ऐतराज करते हैं। इस कारण हम दोनों तरफ एक भी नाली बनाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed