फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Railings installed around the historic lake, there will be no fear of accidents

Hamirpur (Himachal) News: ऐतिहासिक ताल के चारों ओर लगी रेलिंग, नहीं रहेगा हादसे का डर

Mon, 12 May 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 May 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रेलिंग लगाने पर खर्च किया जा रहा 88 हजार रुपये का बजट
ताल में डूबने से दो लोगों सहित कई लावारिस पशुओं की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। साहनवीं पंचायत स्थित ऐतिहासिक ताल में अब हादसों का खतरा नहीं रहेगा। लोगों और लावारिस पशुओं की सुरक्षा के लिए पंचायत ने ताल के चारों ओर रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। रेलिंग लगाने पर 88 हजार रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। रेलिंग लगने के बाद कोई भी व्यक्ति ताल में मछलियों को चारा डालने के लिए ताल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। वहीं, लावारिश पशु भी ताल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रेलिंग के साथ ही लोगों को मछलियों को चारा डालने के लिए अलग जगह बनाई जा रही है, ताकि हादसों को कम किया जा सके।
इससे पहले ताल में आधी जगह पर रेलिंग होने से रात के समय डूबने से दो लोगों के साथ कई लावारिश पशुओं की मौत हो चुकी है। ऐसे में पंचायत के लोग लगातार रेलिंग लगाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर पंचायत ने जिला प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के चलते रेलिंग के लिए बजट जारी करने की मांग भेजी थी। पंचायत की मांग पर जिला प्रशासन ने पंचायत को 88 हजार रुपये की बजट राशि जारी की है। बजट से रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पंचायत में स्थित ऐतिहासिक ताल का निर्माण वर्षों पूर्व महाराजा संसार चंद ने अपने शासनकाल के दौरान करवाया था। महल पंचायत में स्थापित उनके महल से उनके घोड़े पानी पीने के लिए इसी ताल में पहुंचते थे। ऐतिहासिक दर्जा होने के कारण गांव के लोग सुबह शाम ताल के समीप सैर करने के लिए पहुंचते हैं। वर्षों से बने ताल में कोई भी रेलिंग की सुविधा नहीं थी अब रेलिंग के लगने से हादसों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

कोट
वर्षों पूर्व बने ऐतिहासिक ताल में अब हादसों का खतरा नहीं रहेगा। लोगों और लावारिस पशुओं की सुरक्षा के लिए पंचायत ने ताल के चारों ओर रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। रेलिंग लगाने पर 88 हजार रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। -चरण दास, प्रधान, साहनवीं पंचायत प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed