{"_id":"69e291d42536ec135c0cf4e0","slug":"rahul-gandhi-violated-the-rules-of-the-house-anurag-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-457316-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने किया सदन के नियमों का उल्लंघन : अुनराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने किया सदन के नियमों का उल्लंघन : अुनराग
Sat, 18 Apr 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में पाॅइंट ऑफ ऑर्डर के माध्यम से विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन के नियमों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया।
अनुराग ने सदन की कार्यवाही के दौरान नियमों का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा की कार्यप्रणाली और कार्य संचालन के नियमों के अनुसार कोई भी सदस्य अपने भाषण के तुरंत बाद सदन को नहीं छोड़ सकता। इसके बावजूद राहुल गांधी ने अपने भाषण के तुरंत पश्चात सदन से प्रस्थान किया, जो स्थापित संसदीय परंपराओं और नियमों के विपरीत है।
पीठासीन अधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन न केवल संसदीय मर्यादा का प्रश्न है, बल्कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए। सदन के प्रत्येक सदस्य को नियमों और परंपराओं का पालन करना चाहिए। संवाद